Samastipur

मोहिउद्दीननगर में गंगा किनारे बकरी चरा रहे शख्स पर सनकी युवक ने धारदार हथियार से कई जगहों पर हमला कर किया ह’त्या 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : गंगा किनारे गुरुवार को बकरी चरा रहे एक अधेड़ पर एक सनकी ने धारधार कत्ता से हमला कर दिया। इस घटना में अधेड़ के गर्दन समेत अलग-अलग तीन स्थानों पर गहरा जख्म आया है। इलाज के दौरान सदर अस्पताल में उसकी मौत हो गयी। घटना मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के पतासिया पंचायत की है। मृतक अधेड़ की पहचान मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के घटहा टोल के रहने वाले दामोदर शर्मा के रूप में की गई है।

उस समय हमला की सूचना पर जुटे लोगों ने जख्मी को मौके से उठाकर मोहिउद्दीननगर पीएचसी लाया, जहां से बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। जख्मी की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर करने की प्रक्रिया चल रही थी, इसी दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना के संबंध में जख्मी के भतीजा अमित कुमार ने बताया कि उनके चाचा दामोदर शर्मा गंगा के कछार में बकरी चरा रहे थे।

इसी दौरान गांव के रंजीत सनकी है। उसने उनके चाचा पर धारधार कत्ता से वार कर दिया। इस घटना में वह लहू लुहान हो गए। सांस की नाली भी कट गई है। हल्ला होने पर आसपास के लोग जुटे, तो उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना के बाद स्थानीय थाने की पुलिस ने सनकी को हिरासत में ले लिया है। घटना के कारण गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस कैंप कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

6 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

6 घंटे ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

8 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

8 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

8 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

8 घंटे ago