Samastipur

पूसा स्थित बर्फ फैक्ट्री में बिजली चोरी का मामला उजागर, 42.85 लाख रुपये की राजस्व क्षति

समस्तीपुर : उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) की विशेष छापेमारी टीम ने पूसा क्षेत्र स्थित एक बर्फ निर्माण फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी का खुलासा किया है। जांच में बिजली मीटर को बाईपास कर औद्योगिक उपयोग के लिए अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा की खपत किए जाने का मामला सामने आया है। इस अनियमितता से विभाग को करीब 42.85 लाख रुपये की राजस्व क्षति हुई है।

जानकारी के अनुसार, एसटीएफ मुख्यालय द्वारा डिजिटल सर्विलांस और तकनीकी विश्लेषण के दौरान फैक्ट्री की बिजली खपत और मीटर रिकॉर्ड में असामान्यता पाई गई थी। इसके बाद एसटीएफ मुख्यालय, समस्तीपुर और विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के अधिकारियों की संयुक्त टीम का गठन कर छापेमारी की गई।

गुरुवार सुबह करीब पांच बजे टीम ने संबंधित औद्योगिक परिसर में छापा मारा। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री संचालित अवस्था में मिली, जबकि मीटर के आउटपुट पर विद्युत धारा लगभग शून्य दर्ज हो रही थी। विस्तृत जांच में पता चला कि मीटर के इनपुट तार को बाईपास कर लगभग 80 केवीए विद्युत भार का उपयोग किया जा रहा था, जिससे बिजली चोरी की जा रही थी।

छापेमारी दल में एसटीएफ मुख्यालय के विद्युत कार्यपालक अभियंता संजय कुमार सिंह, एसटीएफ समस्तीपुर के विद्युत कार्यपालक अभियंता मदन कुमार, विद्युत आपूर्ति समस्तीपुर के कार्यपालक अभियंता आनंद कुमार सहित अन्य विद्युत पदाधिकारी एवं तकनीकी कर्मी शामिल थे।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी के कारण एनबीपीडीसीएल को 42 लाख 85 हजार 775 रुपये की राजस्व क्षति हुई है। मामले में संबंधित उपभोक्ता के विरुद्ध विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 समेत अन्य प्रासंगिक कानूनी धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एनबीपीडीसीएल ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी के विरुद्ध डिजिटल निगरानी, तकनीकी विश्लेषण और विशेष छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

45 मिनट ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

23 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

1 दिन ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago