Samastipur

बंधक बने लड़के-लड़कियों के रेस्क्यू के दौरान पुलिस टीम पर हमला, महिला जवान जख्मी; सर्किट हाउस से रात 11 बजे रवाना हुई 150 पुलिस जवानों की टीम

समस्तीपुर : बुधवार की रात करीब 11 बजे सर्किट हाउस से करीब 150 पुलिस जवान, महिला थाना, मुफस्सिल थाना, साइबर थाना व मानवाधिकार आयोग की टीम रेड करने के लिये एक साथ धरमपुर और मुसापुर में रेड करने पहुंची। इस दौरान अलग-अलग मकानों से 105 लड़के-लड़कियों का रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू के दौरान मुसापुर में सरगना से जुड़े एक महिला ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिससे महिला जवान जख्मी हो गयी। महिला जवान के सिर में गंभीर चोटे आयी। जिसका सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। बताया गया है कि छापेमारी के दौरान मुसापुर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। अंधेरे का फायदा उठाकर कई लोग फरार हो गये। उन सभी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है।

हेड बाॅस का नाम आर्यन, अंधेरे का फायदा उठाकर हुआ फरार :

एसपी द्वारा मुफस्सिल थाने पर की गयी पूछताछ में सभी लोगों ने आर्यन नामक युवक का नाम लिया। बताया गया है कि सभी लोग उसे सर कहकर बुलाते थे। सभी को वही गाइड करता था और पूरे सरगना का संचालन वही करता था। पुलिस की रेड के दौरान इतनी ज्यादा संख्या में युवक-युवती जमा हो गये की वहां कौन पीड़ित है और कौन सरगना का सदस्य यह पता नहीं चल सका। अंधेरे फायदा उठाकर कई लोग फरार हो गये जिसमें आर्यन भी शामिल था। आर्यन नामक युवक कौन है और कहां का रहने वाला है यह अभी पता नहीं चल सका है। इधर सुबह-सुबह जब मुसापुर व धरमपुर गांव के लोगों की नींद खुली तो भारी संख्या पुलिस बल को देख सभी हतप्रभ थे। स्थानीय मुसापुर के रहने वाले रामानंद झा ने बताया कि वर्षों से यहां कई युवक-युवती रहती थी, लेकिन अंदर क्या होता था इसकी जानकारी उनलोगों को नहीं थी। पुलिस की यह कार्रवाई सराहनीय है।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

4 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

4 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

10 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

15 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

17 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

17 घंटे ago