Samastipur

शहर के काशीपुर में एसी का तार काटते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला में सोमवार को एसी का तार चोरी करने की कोशिश कर रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। बाद में सूचना मिलने पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लेकर थाना भेज दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान काशीपुर मोहल्ला के ही गोपाल राम के पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला निवासी नागेंद्र झा के घर में लगे एसी का काॅपर तार युवक काट रहा था।

इसी दौरान गृहस्वामी की नजर उस पर पड़ गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए और युवक को पकड़ लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची डायल-112 की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

9 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

11 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

22 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

22 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

22 घंटे ago