Samastipur

समस्तीपुर शहर के बीच बाजार ग्राहक बनकर आए दो शातिर बदमाश ज्वेलर्स दुकान से 6 लाख से अधिक के आभूषण लेकर हुए फरार

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित मां जानकी ज्वेलर्स में सोमवार की दोपहर दिनदहाड़े ग्राहक बनकर पहुंचे बाइक सवार दो शातिर बदमाश दुकानदार को बातों में उलझाकर करीब 50 से 60 ग्राम सोने के लॉकेट और चकती लेकर फरार हो गए। चोरी किये गए आभूषण विभिन्न कैरेट के बताए जा रहे हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 6 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। हालांकि आभूषण मिलान के बाद ही कीमत का अनुमान लग सकेगा।

पीड़ित दुकानदार शत्रुध्न साह ने बताया कि सोमवार की दोपहर वह अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान दो युवक ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे। दोनों ने खुद को खरीददार बताते हुए पहले कुछ आभूषण देखने की इच्छा जताई। इसके बाद उन्होंने दुकानदार से सोने की चकती और लॉकेट दिखाने को कहा। ग्राहक समझकर दुकानदार ने लॉकर से आभूषणों से भरा पैकेट निकालकर काउंटर के पास रख दिया। दुकानदार के अनुसार दोनों युवक काफी देर तक आभूषणों को देखते और उनकी कीमत व गुणवत्ता के बारे में पूछताछ करते रहे।

इसी बीच मौका पाकर एक युवक ने आभूषणों से भरा पैकेट अपने कब्जे में ले लिया। जब तक दुकानदार कुछ समझ पाते, दोनों युवक तेजी से दुकान से बाहर निकले और पहले से तैयार बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। दुकानदार द्वारा शोर मचाने पर कुछ दूरी पर मौजूद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों बदमाश बाइक से काफी दूर निकल चुके थे। पुलिस ने उनका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना के बाद नगर थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

पुलिस ने दुकान और आसपास के प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इधर दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में हुई इस वारदात से इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस से जल्द से जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी और चोरी किये गए आभूषणों की बरामदगी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पीड़ित व्यवसायी को आवेदन देने के लिये कहा गया है। छिनतई आभूषणों के वजन का मिलान किया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

3 मिनट ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

13 मिनट ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

2 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

6 घंटे ago

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

11 घंटे ago