Samastipur

मुख्यमंत्री ने 1 हजार 274 करोड़ की विद्युत योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास, समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के लाखों उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

समस्तीपुर : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) की विभिन्न विद्युत अवसंरचना विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस दौरान राज्य में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय एवं उपभोक्ता हितैषी बनाने के उद्देश्य से कुल ₹1274.03 करोड़ की लागत वाली परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया गया।

कार्यक्रम में लगभग ₹1269.26 करोड़ की लागत से पूर्ण हो चुकी विद्युत परियोजनाओं का उद्घाटन तथा ₹4.77 करोड़ की लागत वाली नई योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इन योजनाओं के माध्यम से विद्युत वितरण तंत्र को मजबूत बनाने, उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने, बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार लाने तथा आधुनिक ग्राहक सेवा सुविधाओं का विस्तार करने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के तहत राज्य के करीब ढाई लाख परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़ा गया है। इससे स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ उपभोक्ताओं के बिजली खर्च में भी कमी आई है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जिलों के लाभार्थियों से सीधा संवाद भी किया गया, जिसमें लाभुकों ने योजना से प्राप्त हो रहे आर्थिक एवं सामाजिक लाभों की जानकारी साझा करते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सभी नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, निर्बाध एवं विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नई परियोजनाओं के पूर्ण होने से बिजली व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बिहार की बढ़ती भागीदारी को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

समस्तीपुर स्थित एनआईसी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से आयोजित कार्यक्रम में कल्याणपुर विधायक महेश्वर हजारी, समस्तीपुर सदर विधायक अश्वमेघ देवी, विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार, उप विकास आयुक्त सह प्रभारी जिलाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, विद्युत अधीक्षण अभियंता कुमार गौरव, कार्यपालक अभियंता आनंद कुमार सहित विद्युत विभाग एवं जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे।

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने राज्य सरकार द्वारा विद्युत अवसंरचना के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से समस्तीपुर सहित उत्तर बिहार के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत सेवाओं का लाभ मिलेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

8 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

8 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

14 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

20 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

21 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

21 घंटे ago