Samastipur

राष्ट्र सेवा और उत्कृष्ट चिकित्सा कार्य के लिए समस्तीपुर के डॉ. शलभ उत्तर प्रदेश में हुए सम्मानित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के धुरलख निवासी एवं पूर्व स्टेशन अधीक्षक मिथिलेश कुमार सिन्हा के पौत्र डॉ. शलभ को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन, कार्य के प्रति समर्पण तथा राष्ट्र सेवा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित किया गया है। उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। रविवार को अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित एक समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने डॉ. शलभ को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। यह सम्मान उन्हें चिकित्सा सेवा में उल्लेखनीय योगदान और समर्पित कार्यशैली के लिए दिया गया।

डॉ. शलभ के पिता संजीव कुमार सिन्हा एवं माता ममता सिन्हा ने बताया कि वर्तमान में वह हिन्द इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, बाराबंकी के ईएनटी एवं हेड एंड नेक सर्जरी विभाग में जूनियर रेजिडेंट चिकित्सक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। डॉ. शलभ की इस उपलब्धि से धुरलख गांव समेत पूरे समस्तीपुर जिले में हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे जिले के लिए गौरव की बात बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

6 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

6 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

8 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

12 घंटे ago