समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. बूढ़ी गंडक नदी पर मौजूदा सिंधिया घाट पुल के समानांतर एक नए हाई लेवल आरसीसी पुल के निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है. पथ निर्माण विभाग ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना में शामिल कर लिया है. लंबे समय से बेहतर आवागमन की मांग कर रहे लोगों के लिए यह फैसला अहम माना जा रहा है.
पथ निर्माण विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, वर्तमान सिंधिया घाट पुल पर लगातार बढ़ रहे यातायात दबाव को देखते हुए नया पुल बनाने की योजना तैयार की गई है. प्रस्तावित पुल मौजूदा पुल से करीब एक किलोमीटर डाउनस्ट्रीम बनाया जाएगा, जिससे लोगों को वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हो सके.
विभागीय प्रस्ताव के अनुसार नया हाई लेवल आरसीसी पुल विश्वकर्मा चौक (एसएच-55) से शुरू होकर बूढ़ी गंडक नदी के पूर्वी तटबंध तक पहुंचेगा. पुल के साथ एप्रोच पथ का भी निर्माण किया जाएगा. पूरी परियोजना की लंबाई करीब 900 मीटर निर्धारित की गई है.
बताया जा रहा है कि रोसड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार ने क्षेत्र में बेहतर यातायात सुविधा और लोगों की परेशानी को देखते हुए नए पुल के निर्माण का प्रस्ताव सरकार के समक्ष रखा था. इसके बाद विभागीय स्तर पर इसकी समीक्षा की गई और इसे आगामी कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया.
स्थानीय लोगों का मानना है कि नया पुल बनने के बाद आवागमन आसान होगा, जाम की समस्या कम होगी और आसपास के ग्रामीण इलाकों को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है. अब लोगों की नजर इस परियोजना के निर्माण कार्य शुरू होने पर टिकी है.
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…
समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…
बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…
समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…