Samastipur

‘ग्राउंड टॉक’ को मिला भारत सरकार से पंजीकरण

समस्तीपुर : जिले के मोरवा क्षेत्र के युवा पत्रकार सत्यम कुमार मिश्रा का वर्षों पुराना सपना साकार हो गया है। उनकी हिंदी मासिक पत्रिका ‘ग्राउंड टॉक’ को भारत सरकार के प्रेस रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया (PRGI) से आधिकारिक पंजीकरण प्राप्त हो गया है। पत्रिका को पंजीकरण संख्या BHHIN/26/A4830 आवंटित की गई है। पंजीकरण मिलने के साथ ही ‘ग्राउंड टॉक’ अब एक आधिकारिक हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में प्रकाशन की दिशा में आगे बढ़ चुकी है। पत्रिका का उद्देश्य केवल समाचार प्रकाशित करना नहीं, बल्कि समाज, संस्कृति, इतिहास, परंपरा और जमीनी भारत की अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाना है।

पत्रिका के संस्थापक एवं संपादक सत्यम कुमार मिश्रा ने बताया कि आज के दौर में खबरों की भरमार है, लेकिन उनके पीछे छिपी वास्तविक कहानियां अक्सर सामने नहीं आ पाती हैं। इसी सोच के साथ ‘ग्राउंड टॉक’ की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि यह पत्रिका समाज के सकारात्मक पहलुओं, सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं, प्रेरणादायक व्यक्तित्वों और सामाजिक बदलावों पर केंद्रित सामग्री प्रकाशित करेगी।

सत्यम ने कहा कि एक छोटे गांव से निकलकर पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना आसान नहीं था। सीमित संसाधनों और कई चुनौतियों के बावजूद उन्होंने हमेशा ऐसा मंच बनाने का सपना देखा, जो आम लोगों की आवाज और उनके संघर्षों को सम्मानपूर्वक समाज के सामने रख सके। ‘ग्राउंड टॉक’ उसी सपने का परिणाम है।

पत्रिका का टैगलाइन “हम सिर्फ खबर नहीं, कहानियां सुनाते हैं” रखा गया है। उन्होंने बताया कि पत्रिका का पहला अंक जल्द प्रकाशित किया जाएगा। साथ ही डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी पाठकों तक पहुंच बनाने की तैयारी की जा रही है, ताकि युवा पीढ़ी समाज, इतिहास और संस्कृति से जुड़ी वास्तविक कहानियों को पढ़ और समझ सके। पत्रिका के पंजीकरण की खबर मिलने के बाद पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने सत्यम कुमार मिश्रा को शुभकामनाएं दी हैं तथा इसे जमीनी पत्रकारिता को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया है।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

3 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

10 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

11 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

12 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

12 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

12 घंटे ago