Samastipur

घर से भागकर मुंबई जाने की तैयारी में थे तीन बच्चे, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF ने किया बरामद

समस्तीपुर : बाल श्रम एवं बाल तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष निगरानी अभियान के दौरान समस्तीपुर जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की सतर्कता से तीन नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बरामद किया गया। समय रहते की गई कार्रवाई से बच्चों को संभावित जोखिम से बचाया जा सका।

जानकारी के अनुसार, प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर गश्त के दौरान आरपीएफ की नजर एक नाबालिग लड़की पर पड़ी, जो संदिग्ध एवं घबराई हुई अवस्था में इधर-उधर घूम रही थी। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह बिना परिजनों को जानकारी दिए मुंबई जाने के लिए घर से निकली है। इसी दौरान स्टेशन परिसर में दो अन्य नाबालिग लड़के भी संदिग्ध परिस्थिति में पाए गए।

आरपीएफ द्वारा पूछताछ किए जाने पर दोनों बच्चों ने स्वीकार किया कि वे अपने पिता को बताए बिना मुंबई घूमने जाने के उद्देश्य से घर छोड़कर आए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अविनाश करोसिया के नेतृत्व में आरपीएफ टीम ने एवीए संस्था तथा जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र के प्रतिनिधियों के सहयोग से तीनों बच्चों को सुरक्षित संरक्षण में लिया। इसके बाद बच्चों को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट लाया गया, जहां महिला आरक्षी की निगरानी में उनकी देखभाल की गई।

आरपीएफ ने निर्धारित कानूनी प्रक्रिया एवं बाल संरक्षण से जुड़े सभी आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद तीनों नाबालिगों को जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र, समस्तीपुर के जिला कार्यक्रम समन्वयक को सुपुर्द कर दिया। केंद्र के माध्यम से बच्चों को उनके परिजनों से मिलाने तथा आगे की आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

आरपीएफ ने इस अवसर पर अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखें तथा किसी भी संदिग्ध परिस्थिति या गुमशुदगी की आशंका होने पर तुरंत प्रशासन अथवा रेलवे सुरक्षा बल को सूचना दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

4 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

6 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

6 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

6 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

17 घंटे ago