Samastipur

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी, कुर्मी समाज की बैठक में लिया गया फैसला

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर इंटर कॉलेज सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। कुर्मी समाज लोगों ने इसमें भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता अरविंद कुमार सिंह ने की। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज को साहस, शौर्य, राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि उनकी प्रतिमा की स्थापना से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और समाज में राष्ट्रीय चेतना तथा गौरव की भावना मजबूत होगी। इस दौरान प्रतिमा स्थापना के लिए स्थान चयन, प्रशासनिक प्रक्रियाओं, जनसहयोग जुटाने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित सभी लोगों ने सर्वसम्मति से इस कार्य को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

2 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

20 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago