Samastipur

रुसेराघाट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर युवक की मौ’त, झाड़ियों में मिला शव

समस्तीपुर/रोसड़ा : रुसेराघाट (रोसड़ा) रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से गिरकर एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना स्टेशन के गुमटी संख्या 17ए एवं 18सी के बीच लालबत्ती से करीब 300 मीटर दूरी पर हुई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर के समय गुमटी संख्या 18सी पर तैनात गेटमैन को एक मजदूर ने रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में शव पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही रोसड़ा पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को झाड़ियों से बाहर निकाला।

शव की बरामदगी

पुलिस द्वारा की गई तलाशी में मृतक की जेब से 70 रुपये नकद एवं एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। युवक प्रिंटेड शर्ट और जींस पहने हुए था। बरामद मोबाइल के आधार पर पुलिस मृतक की पहचान स्थापित करने का प्रयास कर रही है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर अलग-अलग आशंकाएं जताई जा रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि युवक ट्रेन से गिरकर हादसे का शिकार हुआ, जबकि कुछ लोग ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की संभावना जता रहे हैं।

पुलिस की कार्रवाई

इंस्पेक्टर लालबाबू कुमार ने बताया कि आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। शव की पहचान के लिए उसे 72 घंटे तक सदर अस्पताल में सुरक्षित रखा जाएगा। पुलिस स्थानीय स्तर पर पूछताछ के साथ-साथ मोबाइल कॉल डिटेल के जरिए मृतक के परिजनों का पता लगाने में जुटी है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

39 मिनट ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

19 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago