समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र में रविवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में जनगणना कार्य में लगे शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल शिक्षक की पहचान गढ़सीसई पंचायत निवासी राम प्रवेश महतो के पुत्र अमर कुमार महतो के रूप में हुई है, जो उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ धनेशपुर दक्षिण में पदस्थापित हैं। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। बताया गया कि अमर कुमार महतो जनगणना कार्य में बतौर प्रगणक ड्यूटी कर रहे थे। रविवार की देर शाम ड्यूटी समाप्त कर वे बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या-3 में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिक्षक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और घायल शिक्षक को तत्काल पास के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर भेज दिया। चिकित्सकों के अनुसार शिक्षक के पैर में तीन जगह फ्रैक्चर हुआ है। इसके अलावा चेहरे एवं शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। हालत चिंताजनक होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर रेफर कर दिया गया है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद अमजद हुसैन ने बताया कि अमर कुमार महतो काफी जिम्मेदार शिक्षक हैं और जनगणना कार्य में सक्रिय रूप से लगे हुए थे। हादसे की खबर मिलते ही विद्यालय परिवार एवं परिजनों में चिंता का माहौल है। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिली है तथा फरार ट्रैक्टर चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से दोषी चालक की जल्द गिरफ्तारी और घायल शिक्षक को उचित सहायता देने की मांग की है।
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…