Samastipur

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से बाइक सवार महिला की मौत, पति और बेटा बाल-बाल बचा; मुंडन में शामिल होने जा रहा था परिवार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना के पास शनिवार को बाइक और ट्रक के बीच हुई टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। जबकी महिला का पति और बेटा बाल-बाल बच गया। मृतका की पहचान मधुबनी जिले के बेनीपट्‌टी सदर के श्याम साह की पत्नी चंचल देवी के रूप में की गई है। घटना के बाद परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया व शव को लेकर मधुबनी चले गए। सदर अस्पताल पर मौजूद मृतक महिला की सास मंजू देवी ने बताया कि उनका पोता अजित का मुंडन पटना के गंगा घाट पर होना था। जिस कारण परिवार के दस लोग चार चक्का वाहन से और उनकी बहू चंचल देवी, छोटा बेटा दिनेश व पोता अजित बाइक से जा रहे थे।

इस बीच हलई थाने के पास पटना की ओर से आ रही एक ट्रक ने उनके बेटे की बाइक में जबरदस्त ठोकर मार दी। इन लोगों का चार चक्का वाहन भी पीछे से चल रहा था। यह देख कर सभी लोग वाहन रोक कर नीचे उतरे और सभी घायलों को सड़क से उठाकर सदर अस्पताल लाये। जहां डॉक्टर ने उसकी बहू चंचल देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि बेटा और पोता का उपचार चल रहा है। इस घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। डॉक्टर की ओर से महिला को मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार के लोगों ने शव का समस्तीपुर में पोस्टमार्टम कराने से इंनकार कर दिया और शव लेकर मधुबनी चले गए। लोगों ने मुंडन का कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया। हालांकि सदर अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले की जानकारी नगर पुलिस को दी गई।

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

12 घंटे ago