समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की रात दुधपुरा जेल चौक के समीप एक गाछी में छापेमारी कर भारी मात्रा में केन बीयर बरामद की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो बाइक के साथ 114 लीटर बीयर जब्त की, जबकि एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि पुलिस की दबिश पड़ते ही एक अन्य कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
गिरफ्तार कारोबारी की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के नारायणपुर डढ़िया निवासी गुड्डू पासवान के रूप में हुई है। बताया गया है कि पुलिस को इलाके में शराब की खेप उतारे जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। भाग रहे आरोपी को पुलिस जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले में मध निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…
बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…
समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…
समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…