Samastipur

समस्तीपुर : ट्रेन के गैप में फंसे तीन महिला व एक मासूम बच्ची, ट्रेन के 10 डिब्बे गुजर गए, लोग बचाने के लिए चिल्लाते रहे; बाल-बाल बची जान, दो गंभीर रूप से जख्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया। प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन के आगे से रेलवे लाइन पार कर रही तीन महिलाएं और एक बच्ची अचानक ट्रेन खुल जाने से उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गईं। चारों ने सूझबूझ दिखाते हुए पटरी और प्लेटफॉर्म के बीच लेटकर अपनी जान बचाई। हालांकि इस दौरान तीन महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि 8 वर्षीय बच्ची सुरक्षित बच गई। घायलों की पहचान रोसड़ा निवासी ममता देवी (48 वर्ष), जयमाला देवी (45 वर्ष) और सोनाली कुमारी (20 वर्ष) के रूप में हुई है।

सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इनमें ममता देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया गया है कि कुल नौ लोग रेलवे लाइन पार कर रहे थे। इनमें पांच लोग सुरक्षित दूसरी ओर पहुंच गए, लेकिन तीन महिलाएं और एक बच्ची पीछे रह गईं। इसी दौरान प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन अचानक खुल गई। ट्रेन को अपनी ओर आता देख चारों घबरा गईं और जान बचाने के लिए ट्रैक और प्लेटफॉर्म के बीच लेट गईं। इससे उनकी जान तो बच गई, लेकिन ट्रेन की चपेट में आने से उन्हें चोटें लगीं।

परिजन सविता देवी ने बताया कि सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। ऑटो से पटोरी स्टेशन के समीप रेलवे गुमटी के पास उतरने के बाद वे लोग रेलवे लाइन पार कर रहे थे। तभी अचानक ट्रेन चल पड़ी और यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पहले पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर संतोष कुमार झा ने बताया कि ममता देवी और सोनाली कुमारी के शरीर में कई जगह चोटें आई हैं। वहीं जयमाला देवी के दाहिने हाथ और पैर में गंभीर जख्म हैं। उनका सिटी स्कैन और एक्स-रे कराया जा रहा है, रिपोर्ट आने के बाद आगे का उपचार किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

11 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

23 घंटे ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

23 घंटे ago