बिहार की सम्राट चौधरी कैबिनेट के मंत्रियों को जिलों के प्रभार बांट दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को वैशाली का प्रभार सौंपा गया है, परिवहन मंत्री दामोदर रावत को समस्तीपुर का प्रभार सौंपा गया है। डिप्टी सीएम विजय चौधरी पटना एवं नालंदा और बिजेंद्र प्रसाद यादव सारण जिले के प्रभारी मंत्री बनाए गए हैं। 4 मंत्रियों को दो-दो जिले आवंटित किए गए हैं, जबकि अन्य 30 मंत्रियों को एक-एक जिले का प्रभार सौंपा गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने शुक्रवार रात को इसकी अधिसूचना जारी कर दी।
जिन मंत्रियों को दो-दो जिलों का प्रभार मिला है, उनमें डिप्टी सीएम विजय चौधरी के अलावा श्रवण कुमार, विजय सिन्हा और दिलीप जायसवाल शामिल हैं। श्रवण को पूर्वी चंपारण एवं शिवहर, विजय सिन्हा को गयाजी एवं गोपालगंज और दिलीप जायसवाल को मुजफ्फरपुर एवं बांका जिले का प्रभार सौंपा गया है।
किस जिले का प्रभारी मंत्री कौन, देखें पूरी सूची
संबधित जिले के प्रभारी मंत्री 20 सूत्री जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष होंगे। ये अपने आवंटित जिले में सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की निगरानी करेंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने पूर्व में जारी जिला प्रभारी मंत्रियों की सूची को रद्द करते हुए यह नई सूची जारी की है।
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों की परेशानी कम होने का…