Samastipur

एसडीपीओ-1 ने किया नगर थाने का निरीक्षण, कानून व्यवस्था पर विशेष चौकसी का निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय ने रविवार की शाम नगर थाने का निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ-1 ने थाना के अभिलेखों की अद्यतन स्थिति का बारीकी से अवलोकन करते हुए कार्यप्रणाली पर संतोष जताया, वहीं कई बिंदुओं पर सुधार के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष के कक्ष में थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि लंबित कांडों के निष्पादन में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी मामलों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आम जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान करने पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के क्रम में एसडीपीओ ने शराब व ब्राउन शुगर से जुड़े मामलों को अत्यंत गंभीरता से लेने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया। उन्होंने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान को और तेज करने का निर्देश देते हुए कहा कि नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण और जनविश्वास बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। इसके अलावे शहरी क्षेत्रों में हाल के दिनों में हुए चोरी कांड का खुलासा कर बदमाशों के गिरफ्तारी का भी निर्देश दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

3 घंटे ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

12 घंटे ago