Samastipur

ग्रामीण दवाई प्रैक्टिशनर के दुकान में 1 लाख 10 हजार रूपये की चोरी, चोर ने दुकान में लगे CCTV को कपड़ा से ढका

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के  ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर भिंडी पंचायत में स्थित ग्रामीण दवाई प्रैक्टिशनर के दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक लाख दस हजार रुपए की चोरी कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार ग्रामीण चिकित्सक राजू कुमार क्षेत्र में दवाई प्रैक्टिशनर का काम करते हैं और छोटा सा दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि बीते देर शाम वे अपना दुकान बंद करके घर चले गए थे। शुक्रवार की सुबह उनके बड़े भाई सोच के लिए दुकान के तरफ आए तो देखा की उनके दुकान के पीछे का दरवाजा टूटा हुआ है।

दुकान में लगे सीसीटीवी को कपड़ा से ढक दिया

उसके बाद दुकान के अंदर गए तो देखा कि उनके गल्ला में रखा हुआ पैसा अज्ञात चोरों के द्वारा गायब कर दिया गया है दुकान में लगे सीसीटीवी को कपड़ा से ढक दिया गया था। और दुकान के अंदर के सामान को बिखरा दिया गया था। राजू कुमार के ने बताया कि कुछ पैसा उनके गल्ला में था और कुछ पैसा अपने घर से लाकर गल्ला में रखे थे।

उनके गाड़ी का सर्विसिंग हुआ था शुक्रवार को वे पैसा लेकर अपना गाड़ी लाने जाते इसी बीच रात में ही अज्ञात चोरों ने उनके गल्ला में रखे हुए एक लाख दस हजार रुपए को चोरी कर लिया। चोरी की घटना को लेकर पीड़ित ने ताजपुर थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवेदन दिया है। इस मामले को लेकर ताजपुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा को फोन किया गया उन्होंने फोन उठाना उचित नहीं समझा फोन काट दिया जिसके कारण उनका पक्ष नहीं जाना जा सका है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में तीन साल बाद लौटी बेटी, मानव तस्करी के जाल से निकलकर सुरक्षित पहुंची घर, परिजनों में खुशी

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से तीन साल पूर्व से लापता लड़की बुधवार को घर…

3 घंटे ago

विभूतिपुर में स्कूल से स्मार्ट क्लास के उपकरण समेत करीब 70 हजार रुपये के सामान की चोरी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर पश्चिम टोला उर्दू स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, वार्ड-8…

3 घंटे ago

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

13 घंटे ago

सारण प्रमंडल ने तिरहुत को 1-0 से हराकर जीता राज्यस्तरीय बालिका फुटबॉल अंडर-17 का खिताब

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में नकली जेवर देकर गोल्ड लोन लेने वाली महिला एक साल बाद गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…

13 घंटे ago

BRB कॉलेज में AISA के 29 सदस्यीय कॉलेज इकाई कमेटी के अध्यक्ष बने अनमोल, मो. महफूज बने सचिव

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…

20 घंटे ago