Samastipur

शिवाजीनगर में सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम निर्माण की उठी मांग, खेल मंत्री से मिले मुखिया प्रतिनिधि

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड मुख्यालय के समीप एक सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम निर्माण की मांग जोर पकड़ने लगी है। ग्राम पंचायत राज भटौरा की मुखिया सरिता कुमारी ने बिहार सरकार के खेल मंत्री श्रेयसी सिंह को पत्र भेजकर शिवाजीनगर में आधुनिक स्टेडियम निर्माण कराने की मांग की है। मुखिया ने अपने पत्र में कहा है कि शिवाजीनगर प्रखंड के युवाओं में खेल के प्रति गहरा लगाव है और यहां कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं। बावजूद इसके क्षेत्र में आधुनिक खेल परिसर एवं स्टेडियम की कमी के कारण खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए उचित मंच और संसाधन नहीं मिल पा रहा है।

वहीं खेल मंत्री से मिलकर लौटे मुखिया प्रतिनिधि युवराज सिंह ने कहा कि यदि शिवाजीनगर में एक सुसज्जित स्टेडियम का निर्माण होता है तो इससे न केवल स्थानीय स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यहां के युवाओं को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करने का बेहतर अवसर भी प्राप्त होगा। उन्होंने सरकार से शिवाजीनगर की आवश्यकता को देखते हुए शीघ्र स्टेडियम निर्माण की दिशा में आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह जनकल्याणकारी कार्य क्षेत्र के युवाओं के भविष्य को नई दिशा देगा।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

15 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

15 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

17 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

23 घंटे ago