समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर सदर अस्पताल में फ्री होगी गर्भाशय कैंसर जांच, शुरू हुई आधुनिक कॉल्पोस्कोपी सुविधा

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अस्पताल में अब महिलाओं के लिए गर्भाशय कैंसर की जांच और भी आसान व सटीक हो गई है. अस्पताल में अत्याधुनिक कॉल्पोस्कोपी मशीन की सुविधा शुरू कर दी गई है, जिससे अब गर्भाशय के मुंह के कैंसर की जांच मुफ्त में की जाएगी. अब तक निजी अस्पतालों में इस जांच के लिए महिलाओं को हजारों रुपये खर्च करने पड़ते थे, लेकिन सरकारी अस्पताल में यह सुविधा नि:शुल्क मिलने से बड़ी राहत मिली है.

आधुनिक मशीन से होगी सटीक जांच

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सदर अस्पताल में पिछले तीन वर्षों से गर्भाशय कैंसर की जांच की सुविधा उपलब्ध थी, लेकिन अब कॉल्पोस्कोपी मशीन आने के बाद जांच और अधिक आधुनिक और सटीक हो गई है. इस मशीन की मदद से गर्भाशय के मुंह में होने वाले शुरुआती बदलाव और संदिग्ध कोशिकाओं की पहचान आसानी से की जा सकेगी. इससे कैंसर का पता शुरुआती चरण में ही चल सकेगा.

पहली जांच सफल, महिलाओं में उत्साह

नई मशीन से पहली जांच अस्पताल की चिकित्सक डॉ. साक्षी झा ने सफलतापूर्वक की. इस दौरान स्टाफ नर्स पल्लवी कुमारी सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे. अस्पताल में इस सुविधा की शुरुआत होते ही महिला मरीजों में खासा उत्साह देखने को मिला. कई महिलाओं ने इसे बड़ी राहत बताया.

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

30 से 65 वर्ष की महिलाओं को दी सलाह

डॉ. साक्षी झा ने कहा कि आज के समय में महिलाओं में स्तन कैंसर और गर्भाशय कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. उन्होंने 30 से 65 वर्ष की महिलाओं को नियमित जांच कराने की सलाह दी. उनका कहना है कि समय रहते जांच होने पर बीमारी की पहचान शुरुआती दौर में हो जाती है, जिससे इलाज आसान हो जाता है और मरीज की जान बचाई जा सकती है.

गरीब और मध्यम वर्ग को मिलेगा फायदा

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि गर्भाशय के मुंह का कैंसर शुरुआती अवस्था में पकड़ में आ जाए तो इसका इलाज संभव है. अब इस सुविधा के शुरू होने से गरीब और मध्यम वर्ग की महिलाओं को बड़े शहरों या निजी अस्पतालों के महंगे खर्च से राहत मिलेगी. अस्पताल प्रशासन ने अधिक से अधिक महिलाओं से जांच कराने की अपील की है.

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150