समस्तीपुर : जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए रविवार को जिला अतिथि गृह में सांसद शांभवी चौधरी द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवों, पंचायतों एवं प्रखंडों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी समस्याएं सांसद के समक्ष रखीं। जनता दरबार में सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन कार्ड समेत कई जनहित से जुड़े मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए गए। लोगों ने क्षेत्रीय विकास से संबंधित मांगों और व्यक्तिगत समस्याओं को भी सांसद के समक्ष रखा।
सांसद ने घंटों तक आम लोगों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। कई मामलों में उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल फोन कर आवश्यक निर्देश दिए तथा समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान सांसद ने कहा कि राजनीति उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि जनता की सेवा का माध्यम है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के गरीब, वंचित, किसान, युवा एवं महिलाओं की आवाज को सरकार तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने सांसद की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा सीधे आम लोगों की समस्याएं सुनना और त्वरित कार्रवाई करना सकारात्मक पहल है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…
समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…
समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…