समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाना क्षेत्र के एरौत गांव में बुधवार को अपराधियों ने मोबाइल ठीक कराने के बहाने एक कॉमन सर्विस सेंटर में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया। बाइक सवार बदमाश दुकान से करीब 50 से 55 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।घटना एरौत गांव स्थित अजय मोबाइल रिपेयरिंग एंड साइबर कैफे नामक दुकान की है।
दुकान संचालक अजय कुमार यादव ने बताया कि बुधवार की दोपहर तीन युवक बाइक से उनकी दुकान पर पहुंचे। इनमें से दो युवक दुकान के बाहर सड़क किनारे खड़े रहे, जबकि एक युवक मोबाइल ठीक कराने के बहाने दुकान के अंदर आया। दुकानदार के अनुसार बातचीत के दौरान अचानक युवक ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच उसके अन्य साथी भी सक्रिय हो गए और दुकान में रखे करीब 50 से 55 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी महावीर स्थान से बाइक भाग निकले।
घटना की जानकारी मिलते ही रोसड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार ने बताया कि कॉमन सर्विस सेंटर में करीब 50 हजार रुपये की लूट की घटना हुई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…