Samastipur

समस्तीपुर मंडल : स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में छापेमारी के बाद ट्रेन से उतारे गए 16 कर्मचारी

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में शुक्रवार को समस्तीपुर रेल मंडल की टीम ने पेंट्रीकार में छापामारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई वाणिज्य विभाग के निर्देश पर की गई, जिसमें आरपीएफ की टीम भी शामिल रही। जांच के दौरान पेंट्रीकार से संबंधित दस्तावेजों एवं वहां कार्यरत कर्मियों के कागजातों की गहन पड़ताल की गई। जांच में 16 कर्मियों के पास आवश्यक दस्तावेजों में त्रुटि और आवश्यक औपचारिकताओं में कमी पाए जाने के बाद अधिकारियों ने सभी कर्मियों को ट्रेन से उतार दिया।

जानकारी के अनुसार, जिस पेंट्रीकार का संचालन किया जा रहा था, उसकी वैधता 14 मई को ही समाप्त हो चुकी थी। इसके बावजूद शुक्रवार को भी ट्रेन में उसका संचालन जारी था। मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने तत्काल जांच प्रक्रिया शुरू की। सूत्रों के अनुसार, ट्रेन में तैनात टीटीई की ओर से भी संबंधित कागजात की मांग की गई थी, लेकिन मौके पर दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। इस संबंध में लिखित आवेदन लेने की प्रक्रिया चल रही थी। हालांकि, ट्रेन चल जाने के कारण टीटीई ट्रेन के साथ रवाना हो गए। रेल मंडल के अधिकारियों द्वारा मामले की जांच आगे भी जारी रखी गई है। विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

5 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

10 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

20 घंटे ago