Samastipur

समय से पहले ही महंगी कीमत पर खाद जुटाने लगे समस्तीपुर जिले के किसान, जानें आखिर क्यों !

समस्तीपुर : इजरायल अमेरिका- ईरान युद्ध के कारण और सोशल मीडिया पर फैल रही विभिन्न अफवाहों का असर अब किसानों पर भी दिखने लगा है।जिले में धान की खेती शुरू होने में अभी करीब एक महीने बाकी हैं, लेकिन किसान अभी से ही खाद खरीदकर भंडारण करने में जुट गए हैं। आशंका है कि आने वाले दिनों में खाद की किल्लत हो सकती है, इसी डर से किसान अधिक कीमत देकर भी खाद खरीद रहे हैं।

जानकारी के अनुसार जिले के कई इलाकों में डीएपी और यूरिया खाद निर्धारित कीमत से अधिक दर पर बेची जा रही है। डीएपी खाद की सरकारी कीमत 1350 रुपये प्रति बैग निर्धारित है, लेकिन किसानों से 1800 से 1900 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। वहीं यूरिया की कीमत 266.50 रुपये प्रति बैग होने के बावजूद 300 से 350 रुपये में बिक्री की जा रही है। मुसरीघरारी के किसान बलवंत चौधरी का कहना है कि बाजार में यह चर्चा तेज है कि युद्ध और अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण आगे खाद की भारी कमी हो सकती है। इसी वजह से लोग जरूरत से पहले ही खाद खरीदकर घरों में जमा कर रहे हैं। कई किसानों ने बताया कि दुकानदार खुलेआम अधिक कीमत मांग रहे हैं और मजबूरी में उन्हें महंगा खाद लेना पड़ रहा है।

खाद बिक्री पर रोक :

इधर जिला कृषि विभाग ने खाद विक्रेताओं को फिलहाल खाद बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित समय और सरकारी प्रक्रिया के तहत ही खाद की बिक्री की जाएगी। इसके बावजूद जिले के कई इलाकों में चोरी-छिपे खाद बेचे जाने की शिकायतें मिल रही हैं। बताया जा रहा है कि कई दुकानों पर बिना पॉश मशीन के ही खाद की बिक्री की जा रही है।

कालाबाजारी का प्रभाव :

किसानों से नकद राशि लेकर मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। इससे कालाबाजारी को बढ़ावा मिल रहा है और छोटे किसान सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अफवाहों पर ध्यान देने के बजाय किसानों को कृषि विभाग की आधिकारिक सूचना पर भरोसा करना चाहिए। वहीं प्रशासन से खाद की कालाबाजारी रोकने और निर्धारित मूल्य पर उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग तेज हो गई है। नाम नहीं छापने की शर्त पर एक युवा किसान ने बताया कि उन्होंने 19 सौ रुपए में डीएपी की बोरी खरीदी है जबकि 330 रुपए से अधिक कीमत में यूरिया की बोरी की खरीदारी की है। यूरिया बैग की वर्तमान कीमत 266.50 रुपए और डीएपी की कीमत 1350 रुपए प्रति बोरी है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

13 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

14 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

16 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

18 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

21 घंटे ago