Samastipur

बंगाल में पांच किलो सोना लूट मामले में समस्तीपुर से दो बदमाश गिरफ्तार, एक किलो से अधिक सोना भी बरामद

समस्तीपुर : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद स्थित सेंको ज्वेलरी शॉप में हुई करोड़ों की डकैती मामले में एसटीएफ और पश्चिम बंगाल पुलिस ने समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटा गया करीब 1.118 किग्रा सोने के आभूषण बरामद किए हैं।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतल पट्टी निवासी दिनेश शर्मा के पुत्र सुधीर शर्मा और वारिसनगर थाना क्षेत्र के किशनपुर बैकुण्ठ निवासी बिजेन्द्र कुमार सिंह के पुत्र अमन कुमार के रूप में की गई है। बता दें कि बीते 14 मई को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के सेंको ज्वेलरी शॉप में 6-7 अपराधियों ने धावा बोला था। अपराधियों ने वहां से करीब 5 किलोग्राम सोने के आभूषण और तीन लाख रुपये नकद लूट लिए थे।

सूचना के बाद एसटीएफ ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए अपराधियों की पहचान की और समस्तीपुर में छापेमारी कर दोनों को दबोच लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी और लूटे गए बाकी सोने की बरामदगी के लिए लगातार अग्रतर छापेमारी की जा रही है।

एसटीएफ के अनुसार, इस पूरी लूट का मास्टरमाइंड वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के चौरज (चेचर) निवासी विजय सिंह का पुत्र रोहित सिंह है। रोहित वर्तमान में हाजीपुर जेल में बंद है और उसी ने जेल के अंदर से घटना की साजिश रची थी। उसी के इशारे पर उसके शागिर्दों ने बंगाल में इस वारदात को अंजाम दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

7 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

7 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

7 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

9 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

20 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

21 घंटे ago