समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के सोहमा वार्ड-9 में जमीन और पेड़ काटने के विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान सागर देवी (70 वर्ष) के रूप में हुई है। घायल मदन यादव का इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल से हमले में इस्तेमाल किए गए लोटा को जब्त कर लिया है।
मृतका के पोते सोनू कुमार ने बताया कि उसके दादा मदन यादव के हिस्से की जमीन पर आम का पेड़ लगा हुआ था। आरोप है कि पाटीदार स्तुति कुमारी ने अपनी सास के साथ मिलकर रात में पेड़ कटवा दिया। इसकी जानकारी मिलने पर मदन यादव मौके पर पहुंचे और इसका विरोध किया। आरोप है कि इसी दौरान स्तुति कुमारी ने लोटा से मदन यादव पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी सागर देवी को भी सिर पर लोटा से वार कर घायल कर दिया गया। हमले में दोनों गंभीर रूप से जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़े।
घटना के बाद शोर सुनकर आसपास के लोग और परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। भीड़ जुटती देख आरोपी फरार हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से सागर देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए निजी अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से लोटा जब्त कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। स्थानीय थाने की पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने लोटा से हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया है। मौत के सही कारणों की पुष्टि के लिए फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…
बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…