शनिवार, मई 30, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

20 सूत्री की बैठक में सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दे रहे प्रमुख; कुछ विभाग के अधिकारियों की गैर-हाजिरी पर नाराज दिखे प्रभारी मंत्री

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : जिले में विकास योजनाओं की प्रगति, जनसमस्याओं के समाधान और विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति सह 20 सूत्री की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बिहार सरकार के परिवहन मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री दामोदर रावत ने की। बैठक में जिले के समग्र विकास, आधारभूत संरचनाओं के विस्तार तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक की शुरुआत डीएम रोशन कुशवाहा द्वारा प्रभारी मंत्री को बुके एवं पौधा भेंट कर स्वागत एवं सम्मानित करने के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित सांसद, विधायक, विधान पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों का भी सम्मान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री दामोदर रावत ने कहा कि जिला कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति की बैठक सरकार और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से क्षेत्रीय समस्याओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त कर उनके समाधान के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाना सरकार की प्राथमिकता है।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और विकास योजनाओं से जुड़े सुझाव खुलकर रखने का आग्रह किया। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने सड़क निर्माण एवं मरम्मत, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, शिक्षा व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, पेयजल संकट, सिंचाई सुविधाओं, नगर एवं ग्रामीण विकास, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। प्रभारी मंत्री ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

IMG 20240904 WA0139

उन्होंने अधिकारियों को विकास योजनाओं की नियमित समीक्षा करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर योजनाओं को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया। बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट कहा कि आगामी बैठकों में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। बिना पूर्व अनुमति अनुपस्थित पाए जाने वाले अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए एक दिन का वेतन काटा जाएगा।

FB ADD scaled

बैठक में सांसद शांभवी चौधरी, कल्याणपुर विधायक महेश्वर हजारी, समस्तीपुर विधायक अश्वमेघ देवी, हसनपुर विधायक राजकुमार राय, रोसड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार, मोहिउद्दीननगर विधायक राजेश कुमार सिंह, विधान पार्षद तरुण कुमार, जिला कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष दुर्गेश राय एवं उपेंद्र कुमार कुशवाहा, नगर निगम की मेयर अनीता राम सहित समिति के सभी सदस्य एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में प्रभारी मंत्री ने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

IMG 20250821 WA0010

बाढ़ से संबंधित तैयारियों पर समीक्षा :

बैठक के दौरान मंत्री द्वारा माॅनसून के मद्देनजर बाढ़ से संबंधित पूर्व तैयारियों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान जानकारी दी गई कि जिला आपातकालीन संचालन केंद्र को 24×7 क्रियाशील रखा गया है। मानव एवं पशु स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए चिकित्सा दल का गठन किया गया है तथा आवश्यक दवाओं और टीकाकरण सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। साथ ही नगर क्षेत्र की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि जिला एवं प्रखंड स्तर पर नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएं, ताकि अधिकांश समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही किया जा सके।

IMG 20260516 WA0116

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150