समस्तीपुर : समस्तीपुर के इशांत राज ने बिहार राज्य जूनियर (अंडर-17) चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए एकल एवं युगल फाइनल जीत कर दोहरा खिताब जीता है। इशांत ने पहली बार राज्य जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीता है। उक्त जानकारी देते हुए समस्तीपुर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव तरुण कुमार ने बताया कि पूर्णियां में 16 से 20 मई तक आयोजित बिहार राज्य जूनियर (अंडर-17) बैडमिंटन चैंपियनशिप के एकल मुकाबले के फाइनल में इशांत राज ने मुजफ्फरपुर के काव्य कश्यप को 21-16, 11-21 एवं 21-18 से पराजित किया।
वहीं युगल मुकाबले के फाइनल में इशांत ने अपने जोड़ीदार काव्य कश्यप के साथ खेलते हुए मधुबनी के उदयन ठाकुर एवं पीयूष आर्यन की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-15 एवं 21-15 से पराजित कर दोहरा खिताब हासिल किया। इशांत के शानदार उपलब्धि पर समस्तीपुर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष पंकज ज्योति, कोच सह कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, एके लाल, ललन यादव, संजीत अग्रवाल, संयुक्त सचिव नीलेश कुमार, मृत्युंजय कुमार, डॉ एके आदित्य, डॉ हेमंत कुमार, अनिल गुप्ता, अमित गुंजन, रोहित अग्रवाल, सुजीत वर्मा, अमित गुप्ता, अंकुश अग्रवाल, हिमांशु चाँदना, रौशन अग्रवाल सहित कई खेलप्रेमियों ने बधाई दिया है।
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…