समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट तथा कक्षा 9वीं-10वीं की त्रैमासिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इंटर की परीक्षा 23 जून से शुरू होकर 30 जून तक चलेगी, जबकि 9वीं और 10वीं की परीक्षा 26 से 28 जून के बीच आयोजित होगी। बोर्ड ने स्कूलवार और संकायवार नामांकित विद्यार्थियों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। बोर्ड के अनुसार इंटर की परीक्षा दो पालियों में होगी।
पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक संचालित होगी। वहीं 9वीं और 10वीं की परीक्षा भी दो पालियों में आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने परीक्षा को लेकर संबंधित स्कूलों और जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्यक तैयारी समय पर पूरी करने का निर्देश दिया है। 26 जून मातृ भाषा, द्वितीय भारतीय भाषा 27 जून विज्ञान, संगीत, सामाजिक विज्ञान 28 जून गृह विज्ञान, अंग्रेजी
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…