Samastipur

समस्तीपुर : JCB द्वारा हुए गड्ढे में डूबने से 2 बहनों की मौ’त, नहाते समय हुआ हादसा, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के शादीपुर बथनाहा गांव स्थित महाराजी चौर में गुरुवार को दो सगी बहनों की पानी भरे गड्ढे में डूब कर मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के छेदी राय की बेटी कोमल कुमारी 16 वर्ष व चंदन कुमारी 10 वर्ष के रूप में की गई है। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों बहनों का शव करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया है। ग्रामीणों का कहना है कि शादीपुर बथनाहा गांव के छेदी राय की बेटी चंदन कुमारी और कोमल पास के ही महराजी चौर गई हुई थी। जहां पर पूर्व में जेसीबी से गड्ढा किया गया था। जिस गड्ढे में पानी भरा हुआ था।

लोगों ने बताया कि गर्मी के कारण चंदन कुमारी स्नान करने लगी। स्नान के दौरान चंदन गहरे पानी में चली गई । जिससे वह डूबने लगी। यह देखकर उसकी बड़ी बहन कोमल उसे बचाने के लिए पहुंची, तो वह भी पानी भरे गड्ढे में डूब गई । दोनों बहन को डूबता हुआ देखकर आसपास के खेतों में काम करने वाले लोग दौड़े। लेकिन, दोनों को बचाया नहीं जा सका। बाद में हल्ला होने पर बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव के लोगों ने ही आपसी सहयोग से दोनों बहनों का शव गढ्‌ढे से बाहर निकाला। जिसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

18 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago