समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के शादीपुर बथनाहा गांव स्थित महाराजी चौर में गुरुवार को दो सगी बहनों की पानी भरे गड्ढे में डूब कर मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के छेदी राय की बेटी कोमल कुमारी 16 वर्ष व चंदन कुमारी 10 वर्ष के रूप में की गई है। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों बहनों का शव करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया है। ग्रामीणों का कहना है कि शादीपुर बथनाहा गांव के छेदी राय की बेटी चंदन कुमारी और कोमल पास के ही महराजी चौर गई हुई थी। जहां पर पूर्व में जेसीबी से गड्ढा किया गया था। जिस गड्ढे में पानी भरा हुआ था।
लोगों ने बताया कि गर्मी के कारण चंदन कुमारी स्नान करने लगी। स्नान के दौरान चंदन गहरे पानी में चली गई । जिससे वह डूबने लगी। यह देखकर उसकी बड़ी बहन कोमल उसे बचाने के लिए पहुंची, तो वह भी पानी भरे गड्ढे में डूब गई । दोनों बहन को डूबता हुआ देखकर आसपास के खेतों में काम करने वाले लोग दौड़े। लेकिन, दोनों को बचाया नहीं जा सका। बाद में हल्ला होने पर बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव के लोगों ने ही आपसी सहयोग से दोनों बहनों का शव गढ्ढे से बाहर निकाला। जिसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…