Samastipur

समस्तीपुर में डीसीईसीई परीक्षा को लेकर तैयारी तेज, 18 केंद्रों पर होगी कदाचारमुक्त परीक्षा

समस्तीपुर : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा आयोजित डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 (डीसीईसीई) के सफल, स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा के सफल संचालन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों एवं केंद्र अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, अभ्यर्थियों के सुगम प्रवेश, सीसीटीवी निगरानी, बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, बिजली समेत सभी मूलभूत सुविधाएं हर हाल में सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने बताया कि जिले में 23 एवं 24 मई को परीक्षा एक-एक पाली में आयोजित होगी। समस्तीपुर जिले में कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा का समय पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1:15 बजे तक निर्धारित किया गया है।

डीएम ने निर्देश दिया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से पूर्व आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं और संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह, एडीएम ब्रजेश कुमार, डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता सहित सभी संबंधित पदाधिकारी, दंडाधिकारी एवं केंद्र अधीक्षक मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

22 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago