Samastipur

लापरवाही के आरोप में हसनपुर थानाध्यक्ष निलंबित, किशोरी से दुष्कर्म मामले में FIR नहीं की थी दर्ज

समस्तीपुर : हसनपुर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक अकमल खुर्शीद को समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है। बताया गया कि रोसड़ा एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा के रिपोर्ट पर एसपी के द्वारा उक्त कार्रवाई की गई है। उनकी जगह फिलहाल किसी नये थानाध्यक्ष की तैनाती अभी नहीं हुई है। थाना के संचालन की कमान तत्काल रूप से रोसड़ा अंचल पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार को सौंपी गई है।

बताया गया है कि एक किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में लंबे समय तक थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी। करीब एक महीने बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वहीं आरोपी युवक का हथियार के साथ भी वीडियो वायरल हुआ था। आरोप है कि शिकायत मिलने पर भी थानाध्यक्ष प्राथमिकी दर्ज करने में टालमटोल करते रहे थे। वीडियो वायरल होने पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई थी और पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया था। रोसड़ा एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। एसडीपीओ ने बताया की हसनपुर थानाध्यक्ष अकमल खुर्शीद पर अन्य और भी मामलों में कार्रवाई चल रही थी।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

7 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

7 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

8 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

9 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

21 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

21 घंटे ago