Samastipur

शहर के गोला रोड में पेंट कारोबारी के दुकान के उपर लगी आग, घंटों मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

समस्तीपुर : शहर के गोला रोड स्थित एक पेंट दुकान के ऊपर बने मकान में शनिवार की सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग की तेज लपटें और धुआं पूरे इलाके में फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत नगर थाना व अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। बताया गया है कि मकान पेंट कारोबारी संजय संथालिया का है। आग लगने के समय घर में केवल दो महिलाएं मौजूद थीं। स्थानीय लोगों ने मकान के टॉप फ्लोर से धुआं उठता देखा तो शोर मचाकर परिवार के लोगों को सतर्क किया।

इसके बाद दमकल की छोटी गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन आग की भयावह स्थिति को देखते हुए बड़ी दमकल गाड़ी भी बुलानी पड़ी। अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से भारी मात्रा में पेंट, एक एसी समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित कारोबारी के अनुसार घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये की क्षति हुई है।

स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही ऊपर के फ्लोर पर वायरिंग का काम कराया गया था, जिसमें किसी प्रकार की तकनीकी गड़बड़ी होने की संभावना है। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी ज्योति कुमारी ने बताया कि सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गई थी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

20 मिनट ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन महिला सिपाही बैरक के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी, ठेकेदार पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…

1 घंटा ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में एलुमनी इंटरैक्शन, पूर्व छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…

2 घंटे ago

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

12 घंटे ago

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर और राजा चौक 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…

13 घंटे ago

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

13 घंटे ago