Samastipur

शहर के DRM चौक पर मोबाइल छीनकर भागने वाले दबोचे गये दोनों बदमाशों को पुलिस ने भेजा जेल

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम ऑफिस चौक पर शुक्रवार की शाम मोबाइल छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए पकड़ लिया। लोगों ने दोनों युवकों को छीने गए मोबाइल और बाइक समेत पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान धर्मपुर वार्ड संख्या-5 निवासी सुनील राय के पुत्र सूरज कुमार तथा दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव निवासी उमेश दास के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के अलौली गांव निवासी विवेक कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि वह डीआरएम ऑफिस चौक पर मोबाइल से बात करते हुए जा रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो युवक पहुंचे और झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया।

मोबाइल छीने जाने के बाद पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख आरोपितों ने मोबाइल सड़क पर फेंक दिया, लेकिन लोगों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर थाना ले आई। पुलिस ने आरोपितों के पास से बाइक और मोबाइल भी जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

7 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

14 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

20 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

21 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

22 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

22 घंटे ago