Samastipur

शहर के मोहनपुर रोड में घर का ताला तोड़कर करीब 35 लाख के आभूषण व नगद चोरी मामले में जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू चित्रगुप्त काॅलोनी मोहनपुर रोड वार्ड संख्या-43 में बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 35 लाख रुपये मूल्य के जेवरात व नकदी की चोरी कर ली। घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित दीपक कुमार प्रसाद ने बताया कि 30 अप्रैल की रात करीब 2 बजे से 3 बजे के बीच उनके घर में चोरी की वारदात हुई। वह अपने परिवार के साथ अपने ससुराल कोलकाता गये हुए थे।

इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी व बक्सा में रखे सामानों की चोरी कर ली। सुबह करीब 5:30 बजे जब पड़ोसी जागे तो घर का टूटा ताला देखकर गृह स्वामी को इसकी सूचना दी, जिसके बाद वह समस्तीपुर पहुंचे। पीड़ित दीपक प्रसाद ने बताया कि चोर उनकी पत्नी और बेटी के सोने-चांदी के जेवरात, कीमती सामान तथा नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी हुए आभूषणों में 200 ग्राम सोने का जेवर, 964 ग्राम चांदी का जेवर व दो लाख नगद शामिल है।

चोरी गए जेवरो में सोने का मंगलसूत्र, सोने का हार, सोने के कान की बाली, सोने की नथिया, सोने का मांगटीका, सोने की चूड़ी, सोने की चेन, सोने का लॉकेट शामिल हैं। वहीं चांदी की कटोरी, चांदी का चम्मच, चांदी का पाजेब, चांदी का पायल, चांदी का कमरबंद, चांदी का चेन, चांदी बिछिया व सिक्का शामिल है। इसके अलावे घर में रखे करीब दो लाख नगद की भी चोरी हो गयी।

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की गतिविधि कैद हुई है। फुटेज में चोरों के प्रवेश और बाहर निकलने का समय भी दिख रहा है। 20 मिनट में चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दे दिया। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी की जा रही है। सीसीटीवी के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

13 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

13 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

15 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

21 घंटे ago