Samastipur

समस्तीपुर DM ने की विभागीय बैठकों की मैराथन समीक्षा, कानून-व्यवस्था से लेकर जलजमाव तक दिए निर्देश

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार एवं कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठकों का आयोजन किया गया। बैठक में प्रशासनिक व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा, जनवितरण प्रणाली, भूमि विवाद, नगर प्रबंधन एवं अन्य लोकहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में डीएम ने मंदिर चाहरदीवारी एवं कब्रिस्तान घेराबंदी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराने और चयनित स्थलों पर तेजी से काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द और सामुदायिक सुरक्षा के लिए इन योजनाओं का समय पर पूरा होना जरूरी है।

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से संबंधित जिला पर्यावरण समिति, जिला आर्द्रभूमि समिति तथा सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन समिति की बैठक में डीएम ने पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त अभियान और जल स्रोतों के संरक्षण के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही नियमित निरीक्षण एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया। सभी थानों में CCTV अधिष्ठापन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लंबित स्थानों पर शीघ्र कैमरा लगाने तथा कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने का आदेश दिया गया।

NCORD की बैठक में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर निगरानी बढ़ाने एवं समन्वित कार्रवाई पर जोर दिया गया। सड़क सुरक्षा समिति एवं नेशनल हाईवे से संबंधित बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर सुधार कार्य, यातायात नियमों के पालन और जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। विधि-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया।

भूमि विवाद एवं भू-समाधान पोर्टल की समीक्षा में डीएम ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, नियमित जनता सुनवाई और राजस्व मामलों के शीघ्र समाधान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। आपूर्ति टास्क फोर्स एवं जनवितरण प्रणाली की समीक्षा करते हुए खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता और नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही पीडीएस विक्रेताओं के आश्रितों के अनुकंपा आधारित नियोजन मामलों की भी समीक्षा हुई।

नगर निगम क्षेत्र में संभावित अतिवृष्टि एवं जलजमाव की समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने मानसून पूर्व नालों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया। बैठक में एसपी अरविंद प्रताप सिंह, नगर आयुक्त, वन प्रमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

44 मिनट ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

50 मिनट ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

3 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

9 घंटे ago