समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में चचेरे भाई ने ही गोली मारकर की युवक की हत्या, इलाके में सनसनी

समस्तीपुर : जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दादपुर चकनूर गांव में शुक्रवार की सुबह आपसी विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह-सुबह हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान दादपुर चकनूर निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है। बताया गया है कि सूरज घर के दरवाजे पर बैठा हुआ था, तभी उसके चचेरे भाई गणेश ने आकर अचानक गोली मार दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल सूरज कुमार को आनन-फानन में इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि सूरज कोलकाता में रहकर मजदूरी करता था और दो दिन पहले ही गांव लौटा था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है और पूर्व में भी जेल जा चुका है।

इधर घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्रित किये है। थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150