Samastipur

अधिवक्ता के घर से 65 लाख के आभूषण व नगद चोरी मामले में चार संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के ताजपुर रोड स्थित अधिवक्ता अजय कुमार झा के घर से सोमवार की देर रात हुए 65 लाख रुपये के स्वर्ण आभूषण व 55 हजार रुपये नगद चोरी मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले में मंगलवार की देर रात डीआईयू और नगर थाने की संयुक्त टीम ने गुदरी बाजार के एक घर से चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। चारों से गहन पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस फिलहाल इस संबंध में कुछ भी आधिकारिक तौर पर बताने से परहेज कर रही है।

सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिए गए चार युवकों में एक स्थानीय जबकि तीन बाहरी बताए जा रहे हैं। पुलिस को शक है कि चोरी की घटना में इनकी संलिप्तता हो सकती है। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिया गया स्थानीय युवक पिछले वर्ष नगर थाना क्षेत्र के मारवाड़ी बाजार स्थित खान मार्केट में एक बंद घर में करोड़ों रुपये के आभूषण चोरी मामले में भी आरोपी रह चुका है। इधर फॉरेंसिक विभाग की टीम भी जांच में जुटी हुई है।

घटनास्थल से मिले फिंगर प्रिंट और अन्य साक्ष्यों का मिलान हिरासत में लिए गए चारों संदिग्धों के फिंगर प्रिंट से किया जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में लगी है। बताते चलें कि सोमवार की देर रात बदमाशों ने ताजपुर रोड में अधिवक्ता अजय कुमार झा के घर के पीछे रेलवे लाइन की ओर से पहुंचकर ग्रिल काट दी थी। इसके बाद घर में प्रवेश कर आलमारी तोड़कर लॉकर में रखे करीब 60 से 65 लाख रुपये मूल्य के स्वर्ण आभूषण और 55 हजार रुपये नगद चोरी कर फरार हो गए थे। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस छापेमारी कर रही है। चोरी किये गये सामान और बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 घंटा ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 घंटा ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

3 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

9 घंटे ago