Samastipur

DBKN कॉलेज नरहन में पीजी पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर तीसरे दिन भी धरना जारी

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू]: डीबीकेएन कॉलेज नरहन में विभिन्न विषयों में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर भारत का छात्र फेडरेशन (SFI) के बैनर तले चल रहा अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। भीषण गर्मी के बावजूद छात्र-छात्राएं धरना स्थल पर डटे हुए हैं और अपनी मांगों को लेकर लगातार आवाज बुलंद कर रहे हैं। धरना पर बैठे कई छात्रों की तबीयत बिगड़ने लगी है। मेडिकल टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच के दौरान कई छात्रों में कमजोरी, चक्कर, थकान और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं पाई गईं। इसके बावजूद छात्र अपने भविष्य और उच्च शिक्षा की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखे हुए हैं। आंदोलनरत छात्रों ने घोषणा की है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 29 मई 2026 से वे भूख हड़ताल शुरू करेंगे।

छात्रों का कहना है कि पिछले वर्ष आंदोलन और भूख हड़ताल के बाद कॉलेज में हिंदी विषय में पीजी की पढ़ाई शुरू कराई गई थी, लेकिन अन्य विषयों में अब तक पीजी कोर्स शुरू नहीं किए गए हैं। लगातार मांग उठाने के बावजूद कॉलेज प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन इस मुद्दे पर गंभीरता नहीं दिखा रहा है। आंदोलनकारी छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज के प्राचार्य अब तक धरना स्थल पर छात्रों से मिलने नहीं पहुंचे हैं। साथ ही कॉलेज प्रशासन द्वारा आंदोलन से संबंधित आवेदन और पत्र रिसीव नहीं करने का दबाव बनाया जाता है तथा आंदोलन कर रहे छात्रों को एफआईआर की धमकी भी दी जा रही है।

धरना स्थल पर आयोजित सभा की अध्यक्षता छात्र नेता प्रिंस कुमार ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन SFI के जिला कमिटी सदस्य केशव झा ने किया। सभा को संबोधित करते हुए छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सकारात्मक पहल नहीं की गई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। धरना में अंशु कश्यप, आलोक कुमार, केशव झा, निधि कुमारी, प्रीति कुमारी, रोशनी कुमारी, रागिनी कुमारी, श्वेता कुमारी, मधुबाला कुमारी, गीता कुमारी, मीरा कुमारी, सोनू कुमार, अभिनव कुमार चौधरी, प्रिंस कुमार, पप्पू पासवान, गोलू कुमार, गुलशन कुमार और भोला कुमार समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

7 घंटे ago

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर और राजा चौक 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…

8 घंटे ago

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

8 घंटे ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

10 घंटे ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

10 घंटे ago