Samastipur

फर्जी GST बिलिंग से करोड़ों की टैक्स चोरी का आरोप, सदर SDPO से की शिकायत

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बारह पत्थर मोहल्ला निवासी निरंजन कुमार शर्मा उर्फ नवीन ने सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय को आवेदन देकर अपने फर्म के पूर्व कर्मचारी पर फर्जी बिल और फर्जी जीएसटी नंबर के जरिए करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी करने का आरोप लगाया है। मामले में उन्होंने जान-माल की सुरक्षा के साथ दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि उनके फर्म पंकज मिश्रा एंड एसोसिएट में ताजपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर निवासी शशिकांत कुमार वर्ष 2017 से सहायक लेखापाल के पद पर कार्यरत था।

फर्म के खातों और लेखा पुस्तकों की जांच के दौरान कई संदिग्ध लेन-देन सामने आए। आरोप है कि कर्मचारी ने विश्वास का गलत फायदा उठाते हुए फर्जी बिल और फर्जी जीएसटी नंबर का इस्तेमाल कर अवैध कारोबार संचालित किया। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस पूरे मामले में शंभूपट्टी निवासी मनीष नामक युवक भी सहयोगी के रूप में शामिल था। फर्जी बिलिंग के माध्यम से सरकार को करीब चार करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।

पीड़ित व्यवसायी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही संबंधित बिलों में सुधार कर इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दे दी गई है। साथ ही पूरे प्रकरण की जानकारी राज्य जीएसटी कार्यालय को भी उपलब्ध करा दी गई है। निरंजन कुमार शर्मा ने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि घोटाले का खुलासा होने के बाद आरोपी पक्ष द्वारा उन पर दबाव बनाने और धमकी देने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने एवं मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

4 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

5 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

18 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

18 घंटे ago