Samastipur

बैंक मैनेजर के घर से भारी मात्रा में आभूषण चोरी मामले में स्वर्ण कारोबारी समेत तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने विगत महीनें बैंक मैनेजर के घर से हुए भारी मात्रा में आभूषण, नगदी और जमीन के कागजात की चोरी मामले में तीन चोर समेत एक स्वर्ण कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के गहनों का हिस्सा, गलाया हुआ सोना तथा अन्य सामान भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मथुरापुर थाना क्षेत्र के झिल्ली चौक निवासी मो. नौशाद का पुत्र मो. इश्तेखार, गुदरी बाजार निवासी मो. मोमिन का पुत्र मो. इरफान, धर्मपुर निवासी मनोज राय का पुत्र पियुष कुमार तथा धर्मपुर के स्व. रामचंद्र प्रसाद का पुत्र स्वर्ण कारोबारी ईश्वरचंद्र उर्फ मुन्ना शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, अप्रैल माह में पंजाबी कॉलोनी वार्ड-26 गली नंबर-1 निवासी बैंक मैनेजर पवन कुमार झा के सूने घर में बड़ी चोरी की घटना हुई थी। चोरों ने घर से करीब 160 ग्राम सोने के विभिन्न आभूषण, नकदी और जमीन के महत्वपूर्ण कागजात चोरी कर लिये थे। 22 अप्रैल को इसको लेकर पीड़ित ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। घटना के बाद नगर थाने की तकनीकी टीम लगातार मामले की जांच में जुटी थी। जांच के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध चोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

उनकी निशानदेही पर धर्मपुर चौक स्थित स्वर्ण कारोबारी ईश्वरचंद्र उर्फ मुन्ना की दुकान में छापेमारी की गई। वहां से पुलिस ने चोरी का करीब 1.5 ग्राम गलाया हुआ सोना बरामद किया। इसके अलावा आरोपियों के पास से एक मंगलसूत्र और चांदी का एक पायल भी बरामद किया गया है। हालांकि चोरी हुए अन्य आभूषण की बरामदगी को लेकर पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि पियुष कुमार चोरी के सामान को खपाने में बिचौलिए की भूमिका निभाता था। वहीं चोरी के गहनों को बेचने के लिए आरोपियों की मुलाकात स्वर्ण कारोबारी से कराता था।

बताया गया कि पियुष हाल ही में मथुरापुर थाना क्षेत्र में शादी वाले घर में हुई चोरी की घटना में भी शामिल रहा है। इस मामले में मथुरापुर थाना पुलिस भी उससे पूछताछ कर रही है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों ने पूछताछ में चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह संगठित तरीके से बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। गिरफ्तार मो. इश्तेखार, मो. इरफान और ईश्वरचंद्र को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

8 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

9 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

9 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

14 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

21 घंटे ago