Samastipur

समस्तीपुर : पति जेल से छूटकर आया तो पता चला की पत्नी का किसी और युवक के साथ है चक्कर, विवाद होने पर पत्नी गयी मायके तो नाराज पति चढ़ गया टावर पर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक के हाई वोल्टेज ड्रामे से अफरा-तफरी मच गई, जब वह मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या की कोशिश करने लगा। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। घटना माधोपुर गांव की है, जहां वासुदेवपुर निवासी अजीत कुमार टावर पर चढ़ गया था। बताया जा रहा है कि अजीत की पत्नी उससे नाराज होकर अपने मायके चली गई थी और वापस आने को तैयार नहीं थी। इसी बात से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

जानकारी के अनुसार, अजीत कुमार पहले सूरत में मजदूरी करता था। वहां किसी विवाद के दौरान मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में वह लंबे समय तक जेल में बंद रहा और 17 फरवरी को छूटकर घर लौटा था। घर आने के बाद उसे अपनी पत्नी पर किसी के साथ संबंध होने का शक हुआ, जिसके चलते दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि उसने पत्नी के साथ मारपीट भी की, जिससे नाराज होकर पत्नी दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई।

सोमवार सुबह अजीत ने कुछ स्थानीय पत्रकारों को फोन कर अपनी परेशानी बताई और आत्महत्या करने की बात कही। इसके बाद वह अपने ससुराल से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। स्थानीय लोगों ने काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं था। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद आखिरकार उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इस संबंध में सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि युवक को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है और उसके ससुराल पक्ष के लोगों को भी बुलाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

16 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago