Samastipur

होली मिशन हाई स्कूल में अग्निशमन विभाग ने विभिन्‍न तकनीकों का छात्र-छात्राओं के बीच किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्‍कूल मोहनपुर में जिला अग्निशामक दस्‍ता द्वारा अग्निशामक के विभिन्‍न तकनीकों का छात्र-छात्राओं के बीच प्रदर्शन किया गया। इस अग्निशामक दस्‍ता ने गैस एवं बिजली से लगी आग को बुझाने के कई आसान एवं घरेलू तरीकों को प्रयोग द्वारा समझाया गया। इस क्रम में बिहार अग्निशामक दल के कर्मचारियों ने इस बात पर बल दिया कि अग्नि को बुझाने में हवा का स्रोत समाप्त कर देना ही मुख्‍य समाधान है।

पूरी टीम द्वारा पानी टंकी का प्रयोग कर पाइप द्वारा पानी से बहुमंजिली इमारतों में लगी आग बुझाने के भी तकनीक सुझाए। साथ ही गैस सिलेंडर में लगी आग को भींगे कपड़े एवं सिलेंडर के गोलाई के आकार की छोटी बाल्‍टी से आसानी से आग बुझाने के प्रयोग टिप्‍स दिए। साथ ही इस दल द्वारा बच्‍चों को यह सावधान किया गया कि घर पर इसका प्रयोग न करें। इस कार्यक्रम में बच्‍चों की अत्यधिक उत्सुकता एवं असीम उत्‍साह देखा गया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन मुख्‍य रूप से ज्‍योत‍ि कुमारी (जिला अग्निशामक पदाधिकारी) एवं राजेश सहनी, अरविन्‍द कुमार एवं जितेन्‍द्र वर्मा आदि के निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अमृत रंजन एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकागण उपस्थित होकर सहयोग दिए।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में बसेंगे नए शहर! घर से लेकर सड़क और कनेक्टिविटी तक, एक्सपर्ट बनाएंगे पूरा प्लान

बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…

1 घंटा ago

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

8 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

9 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

10 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

17 घंटे ago