Samastipur

समस्तीपुर : तेज हवा के कारण किसानों को भारी नुकसान, फसलों पर प्रभाव, जगह-जगह पेड़ों की डालियां टूटकर गिरी

समस्तीपुर : तेज हवा के कारण जिले के विभिन्न इलाकों में पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गईं, वहीं कई जगहों पर शेड और छप्पर भी उड़ गए। इससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। कृषि क्षेत्र में इस बारिश का मिला-जुला असर देखने को मिला। सब्जी की फसलों के लिए यह बारिश लाभकारी साबित हुई है, जिससे खेतों में नमी बढ़ी है और फसल को फायदा पहुंचेगा। लेकिन तेज हवा ने आम और लीची की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। किसानों ने बताया कि यदि हवा की रफ्तार कम होती तो यह बारिश आम और लीची के लिए भी फायदेमंद होती।

तेज हवा के चलते पेड़ों से बड़ी संख्या में टिकोले झरकर जमीन पर गिर गए, जिससे बागानों में नुकसान का दृश्य देखने को मिला। इधर, बारिश के बाद शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या भी गंभीर रूप से उभरकर सामने आई। शहर के कई गली-मोहल्लों की सड़कों पर घंटों तक घुटने भर पानी जमा रहा, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। नालियों की समुचित सफाई नहीं होने के कारण जल निकासी की व्यवस्था चरमरा गई, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मौसम का मिजाज और तापमान :

एकाएक मौसम का मिजाज बदलने से लोगों से गर्मी से जहां राहत की सांस ली। वहीं साल की पहली बारिश से फसलों को संजीवनी मिली। हालांकि तेज हवा के कारण आम व लीची की फसल को व्यापक स्तर पर नुकसान पहुंचा। करीब आधे घंटे से अधिक समय तक वर्षा अपनी रफ्तार से बरसती रही। इस दौरान सर्द हवा से तापमान में कमी देखी गई। दिन से धूप की लुका-छिपी जारी थी।

इस दौरान दिन का तापमान करीब 31.6 डिग्री रहा। जो सामान्य से करीब 4.2 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान भी गिरावट के साथ 20.7 डिग्री रहा। जो सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम है। इस दौरान पुरवा हवा की गति करीब 23.4 किमी. प्रति धंटा रही। इस वर्षा ने किसानो खासकर मक्का व हरी सब्जी उत्पादन करने वाले किसानो को राहत महसूस करायेगा। पटवन कराने वाले किसानो के लिए यह वर्षा संजीवनी का कार्य करेगा। जानकारो की मानें तो खेतो में हल्की नमी अगली फसल की खेती के लिए लाभदायक होगी। जानकारो की मानें तो इस वर्षा से आम-लीची के फल को लाभ मिलेगा। इससे फलो के टूट कर गिरने में कमी आ सकती है। इस वर्षा से हरा चारा में बढ़ोतरी होगी। जो पशुपालको के लिए लाभ पहुंचायेगा। इधर वर्षा से आम जनजीवन अस्त-वयस्त हो गया। वर्षा के कारण लोग घरो में सिमट गये। वहीं बाजार भी धीरे-धीरे बंद होने लगा।

भविष्यवाणी और उम्मीदें :

30 अप्रैल को भी वर्षा की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान करीब औसतन 20-25 मिमी. वर्षा हुई है। बारिश के कारण खेत खलिहानों में पानी लग गई है। वहीं बारिश से फसलों को सबसे अधिक फायदा होना बताया गया है किसानों को खेतों में पानी पटवन से थोड़ी राहत मिलने की आसार हैं। तेज हवा व बारिश से गर्मी से भी बहुत हीं अधिक राहत भी मिली है।

डॉ. ए सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

7 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

8 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

14 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

19 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

20 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

21 घंटे ago