Samastipur

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल एवं एक विवाह भवन को सील कर दिया है। न्यायालय के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने दंडाधिकारी की मौजूदगी में मिर्जापुर स्थित मटन हाउस तथा प्रभू ठाकुर मोहल्ला स्थित शुभकामना पैलेस विवाह भवन को सील किया। प्रशासन की इस कार्रवाई से शहर के होटल संचालकों में हड़कंप मच गया है।

गौरतलब है कि बीते 21 मार्च की रात महिला थाना पुलिस ने इन ठिकानों पर छापेमारी की थी, जहां देह व्यापार संचालित किए जाने का मामला उजागर हुआ था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि इस अवैध गतिविधि के लिए बाहर से युवतियों को बुलाया जाता था।

इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष प्रीति भारती ने बताया कि कलकत्ता निवासी एक युवती के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें छह आरोपियों को नामजद किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि चार अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

46 मिनट ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

3 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

3 घंटे ago

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

5 घंटे ago

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

13 घंटे ago