समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में नकली पुलिस बनकर बदमाशों ने युवक से ठगे रूपये, धौंस दिखा ऐसे दिया चकमा…

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : बैंक से पैसा निकालकर जा रहे एक युवक से पुलिस बनकर ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि पोखरैरा चकहुसौन गांव के स्व. राजेश पासवान के पुत्र नगिना पासवान सेंट्रल बैंक आफ इंडिया से पैसा निकालकर अपने गांव साइकिल पर सवार हो लौट रहे थे। इसी दौरान रेलवे कालोनी के समीप बांध पर एक अनजान युवक ने उन्हें चाचा कहकर आवाज देते हुए प्रणाम किया। वह युवक से बात कर रहे थे, इसी बीच एक बाइक पर सवार दो ठग पुलिस बनकर उनके पास पहुंचा और कहा कि तुम दोनों इस सुनसान जगह पर क्या कर रहे।

उसने पुलिस की तरह ही दोनों की कमर आदि की जांच पड़ताल शुरू कर दी। उसने जेब दिखाने की बात कही। उन्होंने उसे पैसा और पासबुक दिखना शुरू किया। उसने पैसा और पासबुक अपने हाथ में लेते हुए उसे उनके ही सिर पर बंधे गमछा को खोलकर उसमें पासबुक और पैसा लपेटते हुए वापस कर दिया। झोला के भीतर गमछा रखते हुए उन्हें घर जाने की बात कही। घर पहुंचे तो झोला के भीतर गमछा में केवल पासबुक ही मिली। ठग ने पैसे उड़ा दिए। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि आवेदन पर पुलिस टीम जांच पड़ताल कर रही है।

IMG 20260418 WA0030

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260201 WA0062 1

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150