Samastipur

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के सोती सलेमपुर निवासी मनोज सदा व अजय सदा के रूप में की गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों युवक मुसरीघरारी से ताजपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और घायलों की मदद के लिए आगे आए। सूचना मिलते हीं पुलिस ने पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का उपचार जारी है। इधर घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

सदर अस्पताल पर जख्मी मनोज सदा ने बताया कि वे अपने साढू के गांव चिकनौटा गेहूं काटने जा रहे थे। इसी दौरान सड़क हादसे के शिकार हो गये। वहीं डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि मनोज सदा के दाहिने पैर की हड्डी टूट गई है, जबकि उनके पोते अजय सदा के एक हाथ और पैर की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। दोनों का एक्स-रे कराया जा रहा है, जिसके बाद आगे का उचित इलाज किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

4 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

5 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

5 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

14 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

16 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

16 घंटे ago