Samastipur

समस्तीपुर में मूसलाधार बारिश के बाद गर्मी से राहत, लेकिन शादी विवाह में व्यवस्थाएं प्रभावित, आज भी हो सकती है बारिश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बुधवार की शाम अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने जहां गर्मी से राहत दिलाई, वहीं कई जगहों पर नुकसान की खबरें भी सामने आईं। पिछले दो दिनों से चल रही पुरबा हवा और आसमान में मंडरा रहे बादलों के कारण मौसम पहले से ही सुहावना बना हुआ था, लेकिन शाम को आई तेज बारिश ने तापमान में और गिरावट ला दी। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि इस अचानक बदले मौसम ने कई परिवारों की परेशानियां भी बढ़ा दीं। जिन घरों में शादी-विवाह या अन्य मांगलिक कार्यक्रम आयोजित थे, वहां बारिश और तेज हवा के कारण व्यवस्थाएं प्रभावित हो गईं। कई स्थानों पर टेंट-पंडाल उड़ गए, जिससे आयोजन में व्यवधान उत्पन्न हुआ।

बयान :

30 अप्रैल को भी वर्षा की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान करीब औसतन 20-25 मिमी. वर्षा हुई है। बारिश के कारण खेत खलिहानों में पानी लग गई है। वहीं बारिश से फसलों को सबसे अधिक फायदा होना बताया गया है किसानों को खेतों में पानी पटवन से थोड़ी राहत मिलने की आसार हैं। तेज हवा व बारिश से गर्मी से भी बहुत हीं अधिक राहत भी मिली है।

डॉ. ए सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

16 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

16 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

18 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

20 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago